फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सभी बसों में लगेंगी फॉग लाइट

Fri, 20 Dec 2013 12:11 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार चार दिनों से जारी कोहरे के कारण सड़क हादसों से बचाव के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से सभी बसों में फॉग लाइटें लगाने का निर्णय लिया है, ताकि सड़क पर कोहरे के बीच दृश्यता बढ़ सके और हादसों से बच सकें।
विज्ञापन


कोहरे के कारण लगातार परेशानियां बढ़ रही हैं। हालांकि वीरवार को कोहरा तीन दिनों के मुकाबले काफी कम रहा। लेकिन इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

इसके चलते सर्द हवाओं से लोग परेशान हैं। हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैथल में रोडवेज के बेड़े की लगभग 140 बसों में फॉग लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। फॉग लाइट लगाने के लिए बसों की लाइट में विशेष प्रकार की ट्यूब लगाई जा रही है।
विज्ञापन


बढ़ेगी दृश्यता
फॉग लाइटें लगाने के बाद बस चलाते समय चालकों के लिए घने कोहरे में भी दृश्यता बढे़गी। साथ ही सामने से आने वाले वाहन के चालक को भी बसें आवश्यक दूरी से दिख सकेंगी, ताकि दोनों वाहनों में टक्कर न हो। रोडवेज जीएम राम कुमार ने बताया कि बस चालकों को फॉग लाइटों के अलावा भी प्रशिक्षण दिया गया है। कोहरे के समय में बसों को उचित स्पीड पर चलाने के बारे भी हिदायतें दी गई हैं। कोहरे के कारण बसें भी 400 से 500 किलोमीटर तक कम चल पाती हैं।

रेलवे में भी यात्री घटे
कोहरे के कारण रेलवे में भी यात्रियों की संख्या में कमी आ रही है। सामान्य दिनों में यहां लगभग 25 हजार रुपये की टिकटों की बिक्री होती है। लेकिन कोहरे के कारण पिछले तीन दिनों में यह 20 से 21 हजार रुपये तक ही पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें