फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पार्किंग के लिए नहीं होगी आफत

Tue, 30 Jun 2015 12:28 AM IST
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ और पार्किंग के लिए चलाए गए अमर उजाला के अभियान का असर दिखने लगा है। प्रशासन ने शहर में पार्किंग के स्थान संरक्षित कर लिए हैं। यह स्थान पुरानी सब्जीमंडी में, रेलवे रोड पर रामलीला का स्थल व नावल्टी रोड पर जनता मंडी में निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


इन सभी स्थानों पर नगर निगम द्वारा टाइलस व ग्रिल आदि लगा दी गई है। आगामी माह में ये पार्किंग शुरू हो जाएंगी। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी धीरज कुमार, नगर सुधार मंडल के कार्यकारी अभियंता महीपाल, ट्रैफिक इंचार्ज राजपाल व सीजीसी की स्टीरिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता और समन्वयक संदीप लाठ ने इन सभी स्थानों का निरीक्षण किया।

प्रशासन ने यह भी निर्णय लिया है कि जब तक इन पार्किंग स्थलों का ठेका नहीं दिया जाता तब तक इन सभी  स्थलों पर ट्रैफिक कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए, जो समुचित पार्किंग करवाएं। प्रमोद कुमार गुप्ता ने लोगों से अपील की कि अपने वाहन निश्चित स्थलों पर ही पार्क करें, ताकि सड़कों पर रुकावट होकर जाम की स्थिति न बने और यातायात सुविधापूर्वक चल सके। अमर उजाला ने समय समय पर अतिक्रमण के खिलाफ लगातार मुहिम चलाकर प्रशासन को चेताया था।
विज्ञापन


सब्जी मंडी और रेहड़ियां शिफ्ट करने पर जोर
सीजीसी सदस्यों ने सब्जी मंडी को जल्द निर्धारित नये स्थान पर शिफ्ट किए जाने पर जोर दिया, ताकि अन्य सभी वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थल उपलब्ध हो सके व रेहड़ी आदि के लिए स्थान निर्धारित किए जा सकें। रामनगर में काछवा पुल व कैथल रोड पुल के नीचे भी रेहड़ियां आदि को शिफ्ट करने के लिए सर्वे किया गया। मंडी शिफ्ट होने व पुलों के नीचे रेहड़ियां शिफ्ट होने के बाद काफी हद तक शहर को जाम व अतिक्रमण से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा शहर में जिन सड़कों पर विशेष तौर पर नावल्टी रोड, सदर बाजार व रेलवे रोड पर व्हाइट व येलो लाइन अब तक नहीं लगवाई गई, वहां पर लाइन खींची जाएंगी।
पुलिस चौकी होगी शिफ्ट
शहर के मुख्य बाजार के बीच स्थित पुलिस चौकी (सब्जी मंडी के पास) को शिफ्ट किया जाएगा। मंडी के पास ही खाली पड़ी जमीन पर चौकी बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है। फिलहाल चौकी सड़क के बीचोंबीच स्थित है और इस कारण भी जाम लगता है। फिलहाल सब्जी मंडी होने के कारण यहां पर दिनभर जाम की स्थिति रहती है।
यह कहते हैं ईओ
नगर निगम के ईओ धीरज कुमार ने बताया  कि शहर में अतिक्रमण को समाप्त किया जाएगा। पार्किंग के लिए जगह चुन ली गई हैं और उन पर काम शुरू हो गया है। आगामी माह में पार्किंग शुरू कर दी जाएगी। इससे यातायात कंट्रोल भी होगा और शहर भी खुला खुला नजर आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें