स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिव
कॉलोनी स्थित एक क्लीनिक पर छापा मार कार्रवाई की। टीम ने क्लीनिक से 20
प्रकार की दवाएं जब्त कीं। छापामार कार्रवाई में टीम द्वारा आरएमपी डॉक्टर
को हरियाणा में अंग्रेजी दवाओं का प्रैक्टिस प्रमाणपत्र न होने के कारण
सिटी थाना में केस दर्ज करवाया गया।
ड्रग्स इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह ने
बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि शिव कॉलोनी में एक आरएमपी डॉक्टर बिना
प्रमाणपत्र के ही अंग्रेजी दवाएं बेच रहा है। उन्होंने सूचना मिलते ही टीम
बनाकर क्लीनिक पर छापा मारा।
दो साल से यहां पर प्रैक्टिस कर रहा है।
आरएमपी डॉक्टर हवा सिंह के खिलाफ सिटी थाना में केस दर्ज करवा दिया है।
इंस्पेक्टर का कहना है कि डॉक्टर टीम को प्रैक्टिस के दस्तावेज नहीं दिखा
पाया। टीम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बलदेव सिंह, डॉ, सुमन वैद शामिल
रही।