फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नायब तहसीलदार कोर्ट में अब मंगल और शुक्रवार को होगी सुनवाई

Fri, 14 Nov 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। तहसील में वकीलों और नायब तहसीलदार के बीच चल रहे विवाद का वीरवार को पटाक्षेप हो गया। उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार मुंजाल की मौजूदगी में नायब तहसीलदार और वकीलों के बीच हुई वार्ता के बाद वकीलों ने नायब तहसीलदार के खिलाफ आंदोलन समाप्त कर दिया।

इंद्री बार एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह ढांडा ने बताया कि एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि तहसील में मंगलवार व शुक्रवार को तहसीलदार कोर्ट में लंबित मामलों की सुनवाई की जाएगी। उनके आश्वासन के बाद वकीलों ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई शुरू होने के बाद आमजन को राहत मिलेगी। कोर्ट में पिछले चार वर्षों से लंबित मामलों में लोगों को न्याय मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्री तहसील में चार वर्षों से लंबित बंटवारे, खसरा, गिरदावरी के मामलों में सुनवाई नहीं होने से परेशान वकील इंद्री उपमंडलाधिकारी को मिले थे। उन्होंने मंगलवार और शुक्रवार को तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई का आश्वासन दिया था, परंतु तय दिन व समय पर तहसीलदार कोर्ट में कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मुद्दे को लेकर 4 नवंबर को जब वकील नायब तहसीलदार से मिलने पहुंचे तो नायब तहसीलदार ने उनके साथ कथित दुर्व्यवहार किया और कार्यालय से बाहर निकलने के लिए कहा। इसके बाद से नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वकील कार्य ठप कर आंदोलन कर रहे थे। मामले में करीब 10 दिनों में तीन बार वकीलों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें