फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब 28 को रवाना होगी अयोध्या तीर्थ स्पेशल ट्रेन

Mon, 23 Mar 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब श्रद्धालु निशुल्क राम मंदिर समेत 8 अन्य स्थानों पर जाकर दर्शन कर सकेंगे। हालांकि श्रद्धालुओं की प्रतीक्षा दो दिन और बढ़ाई गई है। यह ट्रेन अब 26 के बजाय 28 मार्च को अंबाला से रवाना होगी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) सत्यवान ने बताया कि योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्ग, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है उन्हें निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है। इस बार अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन


चार दिवसीय यह यात्रा अंबाला से प्रारंभ होकर कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और दिल्ली में ठहरेगी, जहां से संबंधित जिलों के श्रद्धालु ट्रेन में सवार होंगे। करनाल से ट्रेन दोपहर बाद रवाना होगी और यात्रियों को दोपहर दो बजे तक रेलवे स्टेशन पर पहुंचना अनिवार्य होगा। स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी व पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे।



रेल में 11 कोच, पूरी व्यवस्था निशुल्क

यात्रा के लिए 11 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 10 श्रद्धालुओं तथा एक स्टाफ के लिए आरक्षित रहेगा। यात्रा के दौरान खाने-पीने, स्थानीय परिवहन और ठहरने की समुचित व्यवस्था सरकार निशुल्क उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन


400 यात्रियों ने कराया पंजीकरण

जिले से 400 नागरिकों ने रेल से जाने के लिए पंजीकरण करवाया है। डीआईपीआरओ सत्यवान ने बताया कि अब इसकी तिथि के परिवर्तन को लेकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिनमें से 175 यात्री अभी तक यात्रा करने के लिए सहमति दे चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें