फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब रविवार को मनपसंद व्यंजन बनवाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शीतकालीन अवकाश में विद्यार्थियों को गृह कार्य देते हुए उन्हें जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्हें संस्कारवान बनाने की भी कवायद हुई है।
शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर स्कूली विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम से अलग तरह की गतिविधियां शीतकालीन अवकाश में गृह कार्य के तौर पर दी गई हैं। जिनसे वे रट्टा पद्धति से बाहर निकलते हुए जहां कुछ नया बनाना सीखेंगे, वहीं उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का भी एहसास होगा। उन्हें पौधे लगाने के अलावा दादी-नानी की कहानी सुनने के लिए कहा गया है। इसके अलावा रविवार को वे अपनी पसंद का व्यंजन बनवाएंगे। जिसके बनने में उन्हें रसोई में माता की मदद भी करनी होगी। अवकाश खत्म होने पर इसकी एक संक्षिप्त रिपोर्ट भी उन्हें स्कूल में देनी होगी।
विज्ञापन

विदित हो कि स्कूलों में पहली से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश चल रहे हैं। इसमें दिए गए गृह कार्य में विद्यार्थी के साथ परिवार की भूमिका अहम है। इसमें नाना-नानी, दादा-दादी व घर के वरिष्ठ सदस्य मेंटर की भूमिका अदा करते हुए अपने अनुभव के आधार पर नई पीढ़ी को संस्कार, मार्गदर्शन, दक्षता, कौशल व्यवहार कुशलता प्रदान करेंगे। यह गतिविधियां विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने, गणना कौशल देने के साथ आंकलन लगाना, एकीकरण, कहानी कहना, प्रस्ताव बनाना, देखना व समझना भी सिखाएंगी। अध्यापकों ने पीटीएम में पहुंचे अभिभावकों के साथ चर्चा कर गृह कार्य में किए बदलाव व इसके उद्देश्यों से अवगत कराया। विद्यार्थी के समग्र प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई। ब्यूरो
विज्ञापन

अपनी पीढ़ी की जानकारी हासिल करेंगे विद्यार्थी : जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक का कहना है कि शिक्षा विभाग की तरफ से तैयार गृहकार्य में विद्यार्थियों को अपनी पीढ़ी, उनकी परंपरा, खान-पान से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी। गृह कार्य ऐसे तैयार किया है, जिसमें विद्यार्थी मोबाइल व टेलीविजन से दूरी बनाए रखें व व्यस्त रह सकें। इस बात का ध्यान रखा गया है कि गृह कार्य परिवार के बड़े सदस्यों के बिना पूरा होना संभव न हो। सभी गतिविधियां सर्द मौसम व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें