इंद्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भादसों में कमरे निर्माण की आधारशीला रखते विधायक राम कुमा
इंद्री। विधायक रामकुमार कश्यप ने मंगलवार को क्षेत्र के दो विद्यालयों में 1.30 करोड़ रुपये के नए कमरों की आधारशिला रखी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भादसों में 50 लाख रुपये से पांच कमरे और गांव कलरी जगीर के विद्यालय में 80 लाख रुपये से आठ कमरों का निर्माण होगा। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा ढांचे को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय छात्रों के भविष्य को मजबूत बनाते हैं। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी गुरनाम मंढाण, प्रिंसिपल शशि भूषण शर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद