फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पानी के अवैध कनेक्शन वाले 12 लोगों को नोटिस

Thu, 08 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
अवैध पेयजल के कनेक्शन वाले लोगों को नोटिस देती जनस्वास्थ्य विभाग की टीम । स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की टीम की ओर से पानी के अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने के लिए जांच की जा रही है। इस कड़ी में टीम की ओर से दो दिन पहले वार्ड 11 में 25 को नोटिस दिया गया था। वहीं बुधवार को वार्ड एक व दो में 12 लोगों को नोटिस दिया गया है। अब तक विभाग की ओर से 37 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी शहर के सभी वार्डों में जांच की जानी है, इसके बाद अवैध पेयजल कनेक्शन वाले लोगों के कनेक्शन काटे जाएंगे। संबंधित वार्ड के पार्षद के साथ घर-घर जाकर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई रविंद्र राणा, सुभाष सहित अन्य कर्मचारियों ने लोगों को नोटिस दिए। कनिष्ठ अभियंता रविंद्र राणा ने बताया कि लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। वार्ड एक व दो में जांच के दौरान विभाग की ओर से नवनीत,साहिल, पूर्ण सिंह, सुशील, श्याम लाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। विभाग में जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, फैमिली आईडी, मकान की रजिस्ट्री व इंतकाल संबंधी दस्तावेज, बिजली बिल इत्यादि दस्तावेज देकर अवैध कनेक्शन को निशुल्क वैध कराया जा सकता है। जिला सलाहकार, जल जीवन मिशन नेहा शर्मा ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के सभी वार्डों में पानी की चोरी रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें