फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने पर नगरपालिका असंध और तरावड़ी के सचिव को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डी प्लान के तहत चल रहे विकास कार्यों को 31 मार्च तक पूरा किया जाना है लेकिन अभी तक 447 में से 116 कार्य ही पूरे हो पाए हैं। शेष कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए उपायुक्त अनीश यादव ने बुधवार को लघु सचिवालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में तरावड़ी और असंध नगर पालिका सचिव नहीं पहुंचे। ऐसे में बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने पर उपायुक्त ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

बैठक में एडीसी योगेश कुमार ने बताया कि जिले में डी प्लान के तहत 2021-22 के लिए करीब 21.67 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई थी जिसके तहत 447 विकास कार्यों को पूरा करवाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी, इनमें से 116 विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और 331 विकास कार्य अंतिम चरण में हैं।
उपायुक्त ने अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट लेने के बाद सभी कार्यों को तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ठेकेदारों पर निर्भर न रहें बल्कि उन पर कड़ी नजर रखें। विकास कार्यों में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें, समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। बैठक में डी प्लान के परियोजना अधिकारी राजेन्द्र सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी हिशम सिंह भुक्कल और नगर निगम की कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

एजेंसियों को जमा कराने होंगे उपयोगिता प्रमाणपत्र
उपायुक्त ने विकास कार्यों पर लगी कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य पूरे हो चुके हैं उनका उपयोगिता प्रमाणपत्र और उनके बिल अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय को तुरंत भेजें ताकि समय पर उनका भुगतान किया जा सके। बैठक में अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द डी प्लान के कार्यों को पूरा करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें