माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गांव गुल्लरपुर के एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला सामने आया है। वह अपनी बाइक पर एक नोट भी छोड़कर गया है, जिसमें लिखा है कि मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं..। इस नोट के मिलने के बाद परिजन परेशान हैं।
गांव वासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि गत दिवस उसके पिता बाइक लेकर मिठाई सप्लाई करने निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं आए। वे उनकी तलाश में निकले तो नगला चौक पर एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे जहां उन्हें बाइक खड़ी मिली। वहां एक युवक ने उसे बताया कि उसके पिता उन्हें यमुनानगर जाने के लिए कहकर गए थे। जब शाम तक नहीं लौटे तो उन्होंने बाइक दुकान के अंदर खड़ी कर दी। जब बाइक की जांच की तो उसमें एक नोट मिला, जिस पर लिखा था कि मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। दोनों भाइयों को हाथ जोड़कर कह रहा हूं कि मिलकर रहना।