फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छह आईटीआई में 500 सीटों पर एक भी आवेदन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रबंधकों को सीटें भरने के लिए करनी होगी मशक्कत, 27 तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया का पहला चरण बेहद निराशाजनक रहा। करनाल की महिला आईटीआई सहित छह ग्रामीण संस्थानों में सीटों की संख्या से भी कम आवेदन आए हैं। ऐसे में यहां अब प्रबंधकों को सीटें भरने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। इसके लिए अभी से प्रयास शुरू हो चुके हैं। क्योंकि दूसरे चरण में आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून है। ओवरऑल स्थिति देखें तो छह आईटीआई में 500 सीटों पर एक भी आवेदन नहीं आया है।
जिले में नौ राजकीय संस्थान हैं। इनमें से महज तीन संस्थानों में ही सीटों की संख्या से दो से तीन गुना तक आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा आवेदन करनाल की आईटीआई में आए हैं, यहां की 1916 सीटों पर 4132 आवेदन आए। जबकि दूसरे नंबर असंध आईटीआई में 288 सीटों पर 519 और तीसरे नंबर पर तरावड़ी आईटीआई में 148 सीटों पर 248 आवेदन आए। करनाल की महिला आईटीआई में 388 सीट हैं, मगर यहां अभी तक 324 आवेदन ही आए। प्रबंधकों को उम्मीद है कि अंतिम तिथि तक यहां आवेदन का आंकड़ा बढ़ेगा। वहीं सबसे कम आवेदन जांबा आईटीआई में हैं। यहां 112 सीटों पर महज 55 आवेदन ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की नौ राजकीय आईटीआई में 6399 आवेदन आए। निसिंग आईटीआई के प्रिंसिपल जसविंद्र संधू के अनुसार, आवेदन के लिए पोर्टल https://admission.itiharyana.gov.in/ छह जून से ओपन कर दिया जाएगा। विद्यार्थी संस्थान में आकर या फिर पोर्टल पर जाकर स्वयं भी दाखिला फार्म भर सकता है। करनाल जिले में नौ राजकीय और 12 प्राइवेट आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई में 4352 सीटें स्वीकृत हैं, इन पर दाखिले दिए जाएंगे।

किस राजकीय आईटीआई में कितने आवेदन
आईटीआई
कुल सीट
आवेदन
करनाल
1916
4132
असंध
288
519
तरावड़ी
148
248
निसिंग
560
505
करनाल महिला
388
324
घरौंडा
376
192
बल्ला
372
313
इंद्री
192
111
जांबा
112
55
कुल
4352
6399
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें