फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बुजुर्ग महिला से गहने लूटने की आरोपी का नहीं लगा सुराग

Fri, 21 Nov 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बैंक कॉलोनी में बुजुर्ग महिला सावित्री से सोने की दो अंगूठी और बालियां लूटने की आरोपी नकाबपोश महिला पुलिस गिरफ्त से बाहर है। थाना सिविल लाइन पुलिस आरोपी की पहचान के लिए बैंक कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कॉलोनी में लगे कैमरों में आरोपी नकाबपोश महिला जाती हुई दिखाई दे रही है। थाना सिविल लाइन प्रभारी रामलाल ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन

बुधवार रात को आरोपी नकाबपोश महिला बैंक कालोनी निवासी बुजुर्ग महिला सवित्री देवी के घर में घुसकर चाकू की नोक पर उनसे सोने की बालियां और दो अंगूठी लूट ली थी। इसके बाद आरोपी महिला घर से भाग गई। वारदात के दौरान घर में कोई नहीं था। लूट के बाद महिला सावित्री ने आसपास के लोगों को बताया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई थी। थाना सिविल लाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। हालांकि वारदात के एक दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी महिला की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें