फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कुश्ती हॉल में नहीं सुविधाएं, अभ्यास करने में दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
- खिलाड़ी बोले, लाइट की नहीं व्यवस्था, खेल उपकरणों की भी कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कर्ण स्टेडियम के कुश्ती हॉल में सुविधाओं का अभाव है। यह हॉल इतना जर्जर हो चुका है कि किसी भी समय गिर सकता है। इस जर्जर हॉल में ही खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया जा रहा है। यहां न तो लाइट की पूरी व्यवस्था है और न ही शौचालय के उचित प्रबंध हैं।
कुश्ती हॉल में खेल उपकरणों की भी कमी है। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए बिना उपकरणों के तैयारी करना बड़ी चुनौती बन जाता है। करनाल के कुश्ती कोच वजीर सिंह ने बताया कि वह खिलाड़ियों को कुश्ती के दांव पेंच बारीकी से सिखा रहे हैं, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उनके सारे प्रयास सफल नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन



ठीक से नहीं कर पाते अभ्यास
कुश्ती खिलाड़ी नमन ने बताया कि देश के लिए सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लाते हैं, लेकिन खिलाड़ियों को कई सुविधाएं नहीं मिलती हैं। कुश्ती हॉल की हालत ऐसी हो रखी है कि बरसात के मौसम में हॉल की छत से पानी टपकता है, इस कारण से यहां सही ढंग से अभ्यास नहीं कर पाते। मौसम के खराब होते ही हॉल के अंदर इतना अंधेरा हो जाता है कि कुछ नजर नहीं आता।


दरवाजे व खिड़कियां जर्जर

कुश्ती खिलाड़ी साहिल ने बताया कि कुश्ती हॉल के दरवाजे व खिड़कियों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि किसी भी समय गिर सकते हैं। इनमें लगी दरवाजों की जाली पूरी तरह से टूटकर गिर चुकी है। हॉल में पंखों की व्यवस्था नहीं है। गर्मियों में अभ्यास करने में काफी दिक्कत होती है।


रस्सी व भारोत्तोलन के उपकरण नहीं

कुश्ती खिलाड़ी मनप्रीत ने बताया कि कुश्ती से वार्म अप बहुत जरूरी है, लेकिन हॉल में कुश्ती से पहले वार्म अप होने के लिए रस्सी व भारोत्तोलन के उपकरणों का अभाव है। ऐसे में देसी अखाड़े की तरह मैट पर कसरत करते हुए शरीर को वार्म अप करना पड़ता है।
विज्ञापन



कुश्ती हॉल गिरने का डर

कुश्ती खिलाड़ी लवप्रीत ने बताया कि कुश्ती हॉल की हालत काफी खराब है। यह इतना जर्जर है कि कभी भी गिर सकता है। कुश्ती हॉल का स्मार्ट सिटी परियोजना से निर्माणाधीन नए भवन में जल्द स्थानांतरण किया जाना था, लेकिन वह भी किसी कारण से रुक गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें