फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: टेनिस कोर्ट में खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं नहीं

Sat, 27 Jul 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं है। इस कारण से यहां खिलाड़ियों की नई पौध तैयार नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

कोच के पसीना बहाने के बावजूद खिलाड़ियों की प्रतिभा नहीं तराशी जा रही है। खेल विभाग की ओर से कर्ण स्टेडियम में वह सभी सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई जा रही, जिससे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल सके। खिलाड़ियों का कहना है कि कर्ण स्टेडियम में एक समय में लॉन टेनिस खेलने के लिए केवल दो ही कोर्ट है।
इन दोनों कोर्ट में भी सुविधाओं का टोटा है। कोर्ट का मैट भी फटा है, अब तो साइडों में लगे हरे रंग के पर्दे भी फटने लगे है। शाम होते ही कोर्ट में अंधेरा पसर जाता है। लाइट के उचित व्यवस्था न होने के कारण खिलाड़ी देर रात तक अभ्यास नहीं कर पाते। स्टेडियम में खिलाड़ियों का अभ्यास का भी पूरा समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


यहां के कोर्ट के आस-पास भी शौचालय की बेहतर सुविधा नहीं है। यदि मैदान में खेलते समय खिलाड़ी को लघुशंका के लिए जाना हो तो उसे जिला खेल विभाग के भवन में जाना पड़ता है। खिलाड़ियों के कपड़े बदलने के लिए भी अलग से कोई कमरा नहीं बनाया गया।
विज्ञापन


नए कोर्ट तैयार, जल्द होंगे शुरू : सुधा भसीन
खेल विभाग की ओर से कर्ण स्टेडियम में टेनिस खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए चार नए कोर्ट का निर्माण करवा दिया गया है। जल्द ही ये कोर्ट शुरू कर दिए जाएंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिला खेल विभाग का कायाकल्प किया जा रहा है। रिहायशी अकादमी के लिए नए हॉस्टल भी तैयार करवाए जा रहे हैं। - सुधा भसीन, जिला खेला अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें