फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: भाजपा जिला परिषद अध्यक्ष प्रवेश कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, 17 पार्षदों ने किया वोट

Thu, 23 Jul 2026 01:07 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)

सार

पिछले दो महीनों से लगातार सियासी उथल-पुथल के बीच विकसित हो रहा था। दो मार्च को भाजपा समर्थित वाइस चेयरपर्सन और कई सदस्यों ने खुलकर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
विज्ञापन
भाजपा जिला परिषद अध्यक्ष प्रवेश कुमारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला परिषद की सियासत में लंबे समय से चल रहा गतिरोध में वीरवार अध्यक्ष की कुर्सी पर गिरा। जिला परिषद अध्यक्ष प्रवेश कुमारी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और उन्हें पद से हटा दिया गया। उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय में हुई बैठक में मतदान कराया गया, जिसमें कुल 25 में से 19 पार्षद उपस्थित रहे। इनमें से 17 पार्षदों ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करते हुए अध्यक्ष के खिलाफ अपना विश्वास वापस ले लिया।

विज्ञापन


 मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिषद की सियासत में बड़ा बदलाव तय हो गया। अब नियमानुसार नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके लिए जल्द ही तिथि घोषित होने की संभावना है।

विदित हो कि यह पूरा घटनाक्रम पिछले दो महीनों से लगातार सियासी उथल-पुथल के बीच विकसित हो रहा था। दो मार्च को भाजपा समर्थित वाइस चेयरपर्सन और कई सदस्यों ने खुलकर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उस दौरान 16 सदस्यों ने तत्कालीन उपायुक्त उत्तम सिंह को ज्ञापन सौंपकर अविश्वास प्रस्ताव लाने और नया नेतृत्व चुनने की मांग की थी।
विज्ञापन


प्रशासन ने पहले 17 अप्रैल को बैठक की तिथि निर्धारित की थी लेकिन उस समय बैठक नहीं हो सकी थी। इसके बाद नए उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद वीरवार को बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें