फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नलवी पार पंचायत के सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
लघु सचिवालय में डीसी आफिस पहुंचे  नलवी पार सरपंच के ​खिलाफ अविश्चास पत्र लेकर पहुंचे मैंबर। संव
विज्ञापन
करनाल। ग्राम पंचायत नलवी पार में पंचों ने विकास कार्यों में लापरवाही और अनुदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सरपंच पूरन सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया है। पंच माखन सिंह के नेतृत्व में गांव के पंच लघु सचिवालय पहुंचे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पंच माखन सिंह ने शपथपत्र में आरोप लगाया कि सरपंच पंचायत फंड और सरकारी अनुदान के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरत रहे हैं। कई फैसले बिना पंचों की सहमति के लिए जा रहे हैं और पंचायत की नियमित मासिक बैठकें भी नहीं बुलाई जा रहीं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
आरोप है कि विकास के लिए अब तक करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये की राशि आई लेकिन धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा। इस राशि से गांव की सूरत बदल जाती। उनका दावा है कि गांव में कुल 14 पंच हैं, जिनमें से लगभग 12 पंच सरपंच के खिलाफ हैं।
विज्ञापन



लाइट और सीसीटीवी की गुणवत्ता पर भी सवाल
पंचों ने आरोप लगाया कि गांव में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें कुछ ही दिनों में खराब हो गईं, जबकि इनके लिए करीब साढ़े 6 लाख रुपये का बिल बनाया गया। इसके अलावा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता भी खराब बताई गई है लेकिन इन पर भी ज्यादा खर्च दिखाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें