फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं : हरविंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। बरसत गांव में करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से गांव में चारों तरफ से प्रवेश करने वाली सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। रविवार को क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता के साथ समझौता नहीं होगा। हरविंद्र कल्याण ने यहां ग्रामीणों से मुलाकात की और गांव में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों व ठेकेदार से कहा कि गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। अक्सर अन्य पार्टियों की सरकारों में सुना है कि निर्माण में बड़ी गड़बड़ी की जाती रही है, लेकिन भाजपा की नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार में ये नहीं चलेगा।
विज्ञापन

विकास कार्यों में प्रयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री गुणवत्तापूर्ण हो, साथ ही निर्धारित अवधि में ही इन कार्यों को पूरा करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें