फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कैफे पर फायरिंग मामले में अब तक कोई सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


असंध/करनाल। कैफे पर बाइक सवार युवक द्वारा की गई फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच जारी है लेकिन अब तक आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी नसीब ने बताया कि घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में एक बाइक सवार युवक हेलमेट पहने हुए नजर आ रहा है जिससे उसकी पहचान करना चुनौती बना हुआ है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पहले कैफे में पर्ची डाली थी हालांकि उस पर्ची में किसी एजेंसी का नाम लिखा हुआ है। उस पर्ची से भी कुछ सुराग नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर दबिश भी दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही बाइक के नंबर और रूट की पहचान करने के लिए तकनीकी टीम भी काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें