फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेलवे स्टेशन पर नहीं वातानुकूलित प्रतीक्षालय, भीषण गर्मी में यात्री परेशान

Fri, 22 May 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में गर्मी में बैठे यात्री। अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भीषण गर्मी के बीच रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर वातानुकूलित प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण यात्रियों को गर्मी और उमस के बीच घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बावजूद कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं जिससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

स्टेशन पर मौजूद यात्री गर्म टीन शेड के नीचे बैठकर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर के समय प्लेटफॉर्म पर गर्म हवाएं चलने से हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। यात्रियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर लगे पंखे भी पर्याप्त राहत नहीं दे पा रहे। कई लोग बच्चों और बुजुर्गों के साथ घंटों तक परेशान होते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


यात्री शिवम , गुड्डू, हरिन्दर ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने की सूचना मिलने के बाद भी स्टेशन पर बैठने और ठंडक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को हो रही है। कुछ यात्री प्लेटफॉर्म छोड़कर बाहर छांव तलाशते नजर आते हैं लेकिन ट्रेन आने के डर से वापस प्लेटफॉर्म पर लौटना पड़ता है।

-

पानी और बैठने की व्यवस्था भी पड़ रही कम

गर्मी के कारण यात्रियों को बार-बार पानी की जरूरत पड़ रही है, लेकिन स्टेशन पर ठंडे पेयजल की व्यवस्था भी सीमित बताई जा रही है। कई यात्रियों ने शिकायत की कि प्लेटफॉर्म पर बैठने की पर्याप्त जगह नहीं होने से लोगों को खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। तेज गर्मी का असर सबसे ज्यादा बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों पर देखने को मिल रहा है। लंबे इंतजार के दौरान कई यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ने की शिकायत सामने आई। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर कम से कम एक वातानुकूलित प्रतीक्षालय की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

-

यात्रियों की मांग

यात्री अमित, हर्षत ने कहा कि रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर एसी वेटिंग रूम, अतिरिक्त पंखे, कूलर और ठंडे पानी की बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में ट्रेनों के लगातार लेट होने से यात्रियों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है लेकिन सुविधाएं उसी अनुपात में नहीं बढ़ाई जा रहीं।
विज्ञापन


-

आम्रपाली एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से आई

वीरवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी जारी रही। जिसमें सबसे अधिक आम्रपाली एक्सप्रेस लेट रही जो अपने निर्धारित समय से 5 घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा 64465 कुरुक्षेत्र मेमू 1 घंटा, 12716 सचखंड एक्सप्रेस 3 घंटे, 12057 दौलतपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस 1 घंटा, 14679 अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटे, 18101 जम्मू तवी एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12413 पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1-1 घंटे देरी से करनाल पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें