सेक्टर 32-33 के कम्युनिटी सेंटर में मेगा लीगल सर्विस कैंप के दौरान लोगों को सभी प्रकार की जानका
करनाल। सेक्टर 32,33 के कम्यूनिटी सेंटर में वीरवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से और जिला प्रशासन के सहयोग से मेगा लीगल सर्विस कैंप का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने की। मौके पर डीसीपीओ रीना भी मौजूद रहीं। लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सीजेएम मीनाक्षी यादव ने बताया कि मेगा लीगल कैंप में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला समाज कल्याण, जिला सूचना कार्यालय, जिला वन विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के कांउटर लगाए गए। सीजेएम मीनाक्षी यादव ने सभी स्टॉलों का दौरा किया। इस दाैरान अधिवक्ता मोनिका शर्मा, मीनू, प्रवेश माैजूद रहे। संवाद