फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएमएमएस परीक्षा 20 मार्च को, दो तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव संसाधन मंत्रालय व शिक्षा विभाग की ओर से नेशनल मीन्स मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके लिए सरकारी स्कूलों में कक्षा आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी दो मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 20 मार्च को पात्रता के लिए परीक्षा होगी। इसके तहत मेधावी विद्यार्थियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को एससीईआरटी गुरुग्राम की वेबसाइट एससीईआरटी हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर या हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की वेबसाइट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर अपना पंजीकरण करना होगा। छात्रवृत्ति देशभर के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 8वीं कक्षा के मेधावी छात्रों के लिए है। तकरीबन एक लाख मेधावी छात्रों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक की स्कूली पढ़ाई पूरी करने के लिए यह छात्रवृत्ति दी जाती है। प्रदेश में 2337 पात्र विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति मिलती है।
पारिवारिक आय डेढ़ लाख से कम होना जरूरी
आवेदनकर्ता विद्यार्थी के अभिभावकों की वार्षिक आमदनी डेढ़ लाख से कम होनी चाहिए। यह छात्रवृत्ति मिलेगी तभी जब विद्यार्थी कक्षा 9 से 12 तक सरकारी विद्यालय में ही पढ़ेंगे। यानी बीच में सरकारी स्कूल छोड़कर प्राइवेट में दाखिला ले लिया तो छात्रवृत्ति बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

यह रहेगा परीक्षा का प्रारूप
परीक्षा में विज्ञान के 35, गणित के 20 व सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा 90 प्रश्न मानसिक योग्यता को जांचने के लिए होंगे। सभी प्रश्न बहु विकल्प प्रकार के एवं एक एक नंबर के होंगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पुस्तिका के साथ ओएमआर शीट दी जाएगी, जिसमें उन्हें ठीक उत्तर पर मार्क करना होगा।
वर्जन-
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार एनएमएमएस परीक्षा 20 मार्च को सुबह 11 से 2 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर ही बनाए जाते हैं लेकिन यह आवेदनकर्ताओं की संख्या पर निर्भर करता है। परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित की जाती है। स्कूल मुखिया योजना का लाभ उठाने के लिए आठवीं में पढ़ रहे ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का आवेदन करवाना सुनिश्चित करें। - रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें