फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एशियन चैंपियनशिप में नितेश ने झटके तीन स्वर्ण पदक

विज्ञापन
एशियन चैंपियनशिप में नितेश ने झटके तीन स्वर्ण पदक - फोटो : एशियन चैंपियनशिप में नितेश ने झटके तीन स्वर्ण पदक
विज्ञापन
- थाईलैंड में आयोजित सिंगल, डबल और मिक्स डबल में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एशियन चैंपियनशिप में करनाल के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी एवं कोच नितेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है। नितेश ने सिंगल, डबल और मिक्स डबल में यह मुकाम पाया है। 2024 पैरा ओलंपिक में भी नितेश ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था।
नितेश ने इस प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में एम इमरान को 21-19 से हराया। दोहरे मुकाबले में कुमार नितेश व टी मुरुगेसन की जोड़ी ने आर रघुपाठी व एम जोशी की जोड़ी को 21-15 से शिकस्त दी। मिक्स डबल मुकाबले में एस कदम व कुमार नितेश की जोड़ी ने भारत के जे डिल्ली व एन शिवाकुमार की जोड़ी को 21-17 से मात दी। यह एशियन चैंपियनशिप थाईलैंड में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में उनके साथ करनाल से पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज भी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितेश कुमार करनाल कर्ण स्टेडियम में बैडमिंटन कोच हैं। उन्होंने पढ़ाई के दौरान रेल हादसे में पैर गंवाने के बाद भी हार नहीं मानी और बैडमिंटन में कॅरिअर बनाया। नितेश के मुख्य कोच राकेश कुमार पांडे ने बताया कि नितेश ने इससे पहले चीन में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते हैं। वह बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में वर्ल्ड नंबर वन व डबल में वर्ल्ड में पांचवें स्थान पर हैं।

नितेश की उपलब्धियां
- वर्ष 2016 में नितेश ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
- 2017 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज की।
- 2018 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया।
- 2019 व 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत व कांस्य पदक पाया।
- वर्ष 2023 स्पेन ओपन लेवल-दो के डबल मुकाबले में कांस्य पदक जीता।
- वर्ष 2024 में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें