फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रोफेशनल मुक्केबाजी में निशांत ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
प्रोफेशनल मुक्केबाजी में निशांत ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
- मैक्सिको के जोस्यू सिल्वा को 2-0 से दी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। कर्ण नगरी के प्रोफेशनल मुक्केबाज निशांत देव ने न्यूयार्क में पंच का दम दिखाया। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी सिल्वा पर पंचों की बौछार करते हुए 2-0 के अंतराल से हरा दिया। इससे पहले अमेरिका में हुई पहली फाइट में भी वह विजयी रहे थे। अब उनका अगला मुकाबला जुलाई में होना है।

निशांत देव ने छह दौर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया जिनमें तीनों जज ने उनके पक्ष में 60-54 अंक दिए। निशांत का यह दूसरा पेशेवर मुकाबला था जिसमें उन्होंने एकतरफा जीत दर्ज किया है। निशांत की मां ने बताया कि वह उसका लाइव मुकाबला नहीं देखतीं। सिर्फ भगवान से प्रार्थना करती रहीं कि बेटा जीत जाए।
विज्ञापन


निशांत की इस जीत से उनके परिवार सहित कोट मोहल्ला में खुशी का माहौल है। पिता पवन देव का कहना है कि वह बेटे की फाइट देखने के लिए उत्सुक थे कि रातभर ठीक से सो नहीं पाए। इस मैच में निशांत तैयारी करके रिंग में उतरा था। निशांत ने सभी राउंड में पंचों की बौछार जारी रखी और जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पांचवीं से की थी शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निशांत देव के मुख्य कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि जब निशांत उनके पास बॉक्सिंग सीखने आया था तो वह आठ साल का था और पांचवीं में था। निशांत ने अपनी मेहनत के दम प्रतिभा को निखारा है। निशांत ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया, अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बड़े-बड़े मुक्केबाजों को हराया। पेरिस ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप और अब अमेरिका में प्रोफेशनल मुक्केबाजी में नाम कमा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें