फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता: करनाल के निशांत ने उज्बेकिस्तान में जड़ा जीत का 'पंच', मेडलिस्ट को हराया

Wed, 03 May 2023 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)

सार

निशांत देव ने अपने पहले ही मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी पिछली बार के वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट अजरबैजान के अलीयेव को 5-0 से मात दी। 
विज्ञापन
निशांत ने की जीत से शुरुआत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही पुरुष विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में करनाल अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निशांत देव उर्फ सूर्या ने अपनी पहली फाइट में ही जीत का पंच जड़ा। निशांत देव ने अपने प्रतिद्वंद्वी पिछली बार के वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट अजरबैजान के अलीयेव को 5-0 से मात दी। जानकारी देते हुए निशांत के पिता पवन देव ने बताया कि निशांत की फाइट शाम के समय शुरू हुई।

विज्ञापन


जिसमें उन्होंने शुरूआत से ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर बेहतर पकड़ बना कर रखी। निशांत ने तीन तीन मिनट की तीन बाउट में अलीयेव को संभलने का मौका नहीं दिया और आसानी से उन्हें 5-0 से हरा दिया। पिछली बार भी निशांत ने इस प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था इस बार उनसें पूरी उम्मीद है कि वह देश के लिए मेडल लेकर आएगा।

इसके लिए निशांत ने दिन रात कड़ी मेहनत भी की है। बेहतर परफॉरमेंस के लिए स्टेमिना और बॉक्सिंग बारीकियों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। यह प्रतियोगिता इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। विदित हो कि उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 30 अप्रैल से 14 मई पुरुष वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसमें 104 देशों से 640 बॉक्सर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर रहे हैं। बेटे की पहली जीत पर पिता पवन देव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगे भी निशांत देव प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगा और देश के लिए मेडल जीतकर आएगा। बता दें कि भारत की ओर से इस प्रतियोगिता में 13 बॉक्सर भाग ले रहे हैं जिनका प्रतिनिधत्व बॉक्सर शिवा थापा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें