फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: श्याम फाल्गुन महोत्सव में निकली निशान यात्रा

Sat, 07 Mar 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 इंद्री श्री राधे-राधे सेवा समिति गुढ़ा की ओर से ​निकाली गई यात्रा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। श्री राधे राधे सेवा समिति गुढ़ा की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को कस्बे में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सुबह करीब दस बजे श्री रामलीला मैदान से हुआ। निशान यात्रा कस्बे की विभिन्न गलियों और बाजारों से होते हुए निकाली गई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और बाबा श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में श्याम बाबा का पवित्र स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे रंग-बिरंगे फूलों और झंडियों से सजाया गया था।



यात्रा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर ने किया। इस दौरान इंद्री मार्केट बोर्ड के चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा और मनोनीत पार्षद सेठपाल वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




समिति के अध्यक्ष अनुज गर्ग ने बताया कि श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव चार मार्च से छह मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान रोजाना भजन संध्या, कीर्तन और धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन




समिति सदस्य सचिन कुमार ने बताया कि फाल्गुन मास में बाबा श्याम की भक्ति का विशेष महत्व होता है और इसी श्रद्धा के साथ निशान यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम है। कार्यक्रम का समापन शनिवार को होगा। समापन अवसर पर शाम छह बजे से प्रभु इच्छा तक बाबा श्याम के नाम का संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विधायक रामकुमार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान प्रदीप, संजय शर्मा, विजय मिगलानी, माया राम सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें