लोकसभा चुनाव आते ही दलबदलू की राजनीति शुरू हो गई है। नगरपालिका के
कांग्रेस समर्थित पांच पार्षदों के इनेलो में शामिल होने की घोषणा करने से
नगर में चर्चा विषय बना है।
इसे नीलोखेड़ी में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
माना जा रहा है। नगर परिषद के पांच पार्षदों ने इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष
अशोक अरोड़ा की उपस्थिति में इनेलो में शमिल होने की घोषणा की। वार्ड
11 के पार्षद राजकुमार धवन, वार्ड 13 की पार्षद मधु धवन, वार्ड 12 के
पार्षद नवरूप सिंह व वार्ड आठ की पार्षद शकुंतला आहुजा व वार्ड नौ के
पार्षद प्रवीन ने पोल्ट्री एरिया में नुक्कड़ सभा के दौरान इनेलो के
प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की उपस्थिति में इनेलो में शामिल होने से घोषणा
की। प्रदेशाध्यक्ष ने पांच पार्षदों का इनेलो में शामिल होने पर स्वागत
किया।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इनेलो की लहर है। कांग्रेस में
हमेशा से ही कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है, जबकि इनेलो में हर
कार्यकर्ता को भरपूर सम्मान दिया जाता है।
ऐसे बदली राजनीति
20
फरवरी 2013 को नगरपालिका के चुनाव संपन्न हुए थे तब नपा अध्यक्ष बनने से
पहले कोमल मुंजाल कांग्रेस के समर्पित थी, जबकि उपाध्यक्ष राजकुमार इनेलो
के समर्पित पार्षद दो गुट में बंटे थे। उपाध्यक्ष बनने के लिए वार्ड ग्यारह
के पार्षद को अध्यक्ष कोमल मुंजाल से हाथ मिलाना पड़ा और सांसद अरविंद
शर्मा की उपस्थिति में इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब वार्ड 11
के पार्षद राजकुमार धवन, उनकी पत्नी वार्ड 13 की पार्षद मधु धवन, वार्ड 12
के पार्षद नवरूप सिंह व वार्ड आठ की पार्षद शकुंतला आहुजा कांग्रेस को छोड़
इनेलो में शमिल हो गए हैं, जबकि वार्ड नौ के पार्षद प्रवीन कुमार ने कुछ
दिन पहले की भाजपा के प्रत्याशी अश्विनी चोपड़ा के समक्ष भाजपा में शामिल
हुए थे। पार्षदों के इनेलो ज्वाइन करने से पार्षद दो गुट में बंट गए हैं।
नपा की अध्यक्ष कोमल मुंजाल व उपाध्यक्ष राजकुमार अभी तक एक ही खेमे में
थे, लेकिन अब उपाध्यक्ष राजकुमार के इनेलो में शामिल होने से पार्षद दो
गुटों में बंट गए हैं।