फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग में करनाल की निकिता ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 11 Feb 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
कोच किमत के साथ निकिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भारतीय विद्यालय खेल महासंघ की ओर से 69 राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले की मुक्केबाज निकिता ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 9 फरवरी तक कर्नाटक में किया गया। निकिता ने अंडर-19 व 64 किलो भार वर्ग में अपने पंच का दम दिखाया।
उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले में सीबीएसी वेलफेयर की खिलाड़ी को नॉक आउट किया। फाइनल में केरल की खिलाड़ी को मात दी। मुकाबला कठिन जरूर था, लेकिन उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को 5-0 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि निकिता पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों के लिए बॉक्सिंग हॉल की समस्या के बारे में इंगित किया। कहा कि वर्ष 2020 में नए बाक्सिंग हॉल की घोषणा हुई थी। अब तक इसके पूरा होने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि निकिता रोजाना कर्ण स्टेडियम में अभ्यास करने आती हैं।

उपलब्धियां

वर्ष 2025 में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
2025 में आरइसी टैलेंट हंट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
2025 में प्रदेश स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
2024 में आरइसी टैलेंट हंट प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें