फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रात का पारा 20 डिग्री, 2019 का रिकॉर्ड तोड़ा

विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
करनाल। सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार को जिले में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2019 से 2026 के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में यह सबसे कम तापमान है। वर्ष 2019 में सितंबर का न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके मुकाबले इस बार रात का पारा 9.9 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम में बदलाव का असर दिन के तापमान पर भी दिखा और रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ मदन लाल खिचड़ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से सक्रिय हुए मौसम तंत्र के कारण हवाओं की दिशा और मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। शुक्रवार से हवा उत्तरी दिशा की ओर होने लगीं और इनकी रफ्तार करीब 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इसके बाद बादलों की आवाजाही बढ़ी और तापमान में गिरावट शुरू हो गई।
रविवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर करीब ढाई बजे कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन शाम पांच बजे के बाद फिर बादल छा गए। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। 2019 से 2025 तक सितंबर में न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री से नीचे नहीं गया। इस बार माह खत्म होने से पहले ही रात का पारा 20 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन



वर्ष
तापमान (डिग्री सेल्सियस)
2026
20.0

2025
33.0

2024
36.6

2023
34.0

2022
33.0

2021
34.2

2020
35.1

2019
29.9

आज भी बादल, बूंदाबांदी के आसार

मदन लाल खिचड़ के अनुसार, सोमवार को मौसम तंत्र कमजोर हो सकता है, लेकिन आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार और बुधवार को भी मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल तापमान में गिरावट का असर बने रहने की संभावना है।



गले में खराश और सांस संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं

जिला नागरिक अस्पताल की सामान्य चिकित्सक डॉ. प्रिया दलाल के अनुसार तापमान में अचानक गिरावट और मौसम में बदलाव से सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, गले में खराश और सांस संबंधी दिक्कतों के मरीज बढ़ सकते हैं। सुबह-शाम ठंडी हवाओं के कारण खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि मौसम बदलने के दौरान शरीर को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और ठंडी चीजों के सेवन से बचें। सर्दी, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न करें और चिकित्सक से जांच कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें