फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नाइट रन के जरिये नशे से दूर रहने का संदेश

Sun, 17 May 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नाइट रन में हिस्सा लेते जिले के लोग। संवाद
विज्ञापन
करनाल। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए करनाल सतरेडर की ओर से शनिवार को रात आठ बजे कर्ण स्टेडियम में नाइट रन का आयोजन किया गया। इसमें जिले से 150 लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लिया। कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि जिले में पहली बार नाइट रन का आयोजन किया गया है जिसमें शहरवासियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेल हमारे जीवन का अहम अंग है। हमें अपनी दिनचर्या में कम से कम एक घंटा निकाल कर दौड़ जरूर लगानी चाहिए। इस दौड़ में चार अलग-अलग इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें पहले आठ बजे से नौ बजे तक और आठ बजे से लेकर 10 बजे तक दो घंटे की दौड़ का आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि इसमें सबसे लंबी चार घंटे की दौड़ थी। जिसमें कुछ लोगों ने हिस्सा लिया और दौड़ भी पूरी करी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह नशे से दूर रहे ,क्योंकि नशा हमारे शरीर को खराब करता है। उन्होंने कहा की हमे अपने जीवन में अपनी पसंद का खेल जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

नाइट रन में हिस्सा लेते जिले के लोग। संवाद

नाइट रन में हिस्सा लेते जिले के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें