फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इंद्री में शुरू होगी रात्रिकालीन सफाई, सामुदायिक केंद्र को चलाएगी पालिका

Fri, 14 Nov 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। वीरवार को इंद्री नगरपालिका हाउस की बैठक सभागार में आयोजित की गई। इसमें शहर के विकास और सुंदरीकरण के कई प्रस्ताव पारित किए। इसमें इंद्री लाडवा रोड पर बने सामुदायिक केंद्र को नगरपालिका के नियंत्रण में लेने, शहर की सड़कों की रात में सफाई करवाने के प्रस्ताव हैं। शहर में विकास कार्यों की देखरेख के लिए उप समितियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष राकेश पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में प्राथमिकता वाले कार्यों और समस्याओं को रखा। शहर की मुख्य दीवारों पर पेंटिंग, स्लोगन लिखवाने के प्रस्ताव पारित किए। नगरपालिका सचिव धर्मबीर सिंह ने बताया कि इंद्री लाडवा रोड पर नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र को नगरपालिका इंद्री अपने स्तर पर चलाएगी ताकि लोगों को कम किराए पर केंद्र का लाभ मिल सके। शहर में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण सड़कों की सफाई रात में करवाने का निर्णय लिया गया है। सड़कों पर बढ़ रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए दुकानों के आगे ग्रिलिंग करवाने की भी योजना बनाई गई है। इसमें प्रिंस कुमारी, शशिबाला, कंवलजीत सिंह, अनिल बोरा, गुरमीत सिंह, बीना रानी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें