फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, प्रेरणा स्रोत : नवज्योति

Fri, 14 Nov 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, प्रेरणा स्रोत : नवज्योति
विज्ञापन
मूनक। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई पानीपत रिफाइनरी की ओर से रिफाइनरी टाउनशिप के सामुदायिक केंद्र में सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस नवज्योति गोगोई आईजी नॉर्थ सेक्टर ने शिरकत की। गोगोई ने कहा कि वंदे मातरम् एक नारा या गीत ही नही है यह हम सब भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत था और है। राष्ट्रीय गीत में हमें बताया गया है कि मां मैं आपको प्रणाम करता हूं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् में मां भारती के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव भारत की एकता, अखंडता, गौरव और देशभक्ति की अमर भावना को नमन करता है। कार्यकारी निदेशक एम एल डहरिया ने कहा कि जब भी हम वंदे मातरम् गीत सुनते हैं तो हर भारतीय के अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ बल सदस्यों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी इसमें सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक अजय कैला, डीआईजी सुनील कुमार सिन्हा, एआईजी गोपाल दत्त, कमांडेंट विक्रम सिंह, डिप्टी कमांडेंट रमेश चंद, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें