फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल अपहरण मामले में नया मोड़: पति ने महिला को आरोपियों से बचाया, घूमने के लिए कार में बैठी थी पीड़िता

Sun, 31 Mar 2024 02:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

करनाल अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता ने बताया कि वह घूमने के लिए दोस्तों के साथ कार में बैठी थी, लेकिन आरोपियों ने बीच रास्ते में गलत काम करने की कोशिश की तो पति को फोन कर सूचित किया। इसके बाद पति ने आकर उसको छुड़वाया।
विज्ञापन
सड़क पर गिरे सैंडल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के निर्मल कुटिया चौक से थोड़ा आगे शनिवार को एक युवक व दो युवतियों के साथ मारपीट करने व अपहरण के केस में नया मोड़ आ गया है। गाड़ी में युवक संग बैठी महिला ने सिविल लाइन थाना में पहुंचकर कार में बैठे युवक सौरव राणा के खिलाफ मारपीट करने और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ गलत काम करने की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर रहा था तो उसने अपने पति को फोन कर सूचित किया। जिसके बाद उसके पति ने आरोपी सौरव राणा से उसे बचाया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पीड़ित महिला तनु ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2023 को मनजीत निवासी स्वतंत्र नगर नरेला के साथ हुई थी। वह करीब एक माह से अपने मायके आई हुई थी। 29 मार्च को उसकी दोस्त निहारिका का फोन आया था कि कहीं घूमने चलते हैं। फिर उसने अपनी दोस्त के कहने से वह उसके साथ सेक्टर-छह हैप्पी फैमिली अस्पताल के पास खड़ी हो गई।

जिसके बाद निहारिका के दो दोस्त गाड़ी लेकर आए और वे उन्हें गाड़ी में बिठाकर ले गए। फिर वे हाईवे की साइड लेकर गए। वहां उतर कर उन्होंने दारू की बोतल ली। फिर उन्होंने सॉफ्ट ड्रिंक का कहकर उन्हें दारू पिलाई, फिर उसकी दोस्त निहारिका बोली कि वह गाड़ी चलाएगी। जिसके बाद सौरव राणा ने उसको गाड़ी देकर वह स्वयं पीछे उसके साथ बैठ गया। फिर उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती चलती गाड़ी में गलत काम करने की कोशिश की और ब्लैकमेल किया कि कल भी तू मेरे साथ आएगी।
विज्ञापन


उसके बाद 30 मार्च शनिवार को उसकी दोस्त निहारिका उसके घर से उसको लेकर गई और आगे सौरव राणा और चितराकश गाड़ी में आए और उन्हें बिठाकर ले गए। वे दोनों गाड़ी में पीछे बैठ गए। फिर चितराकश ने उसको धमकी देकर आगे बिठाया। फिर उसने अपने पति के पास कॉल करके गाड़ी का नंबर बताया।

जिसके बाद उसके पति पीछे आ गए। उसके बाद जब वे गाड़ी लेकर साइड में आए तो उन्होंने आरोपियों को बताया कि ये उसका पति है तो इतना सुनते ही सौरव राणा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद तुरंत उसके पति ने गाड़ी रुकवाकर गाड़ी से उन्हें बाहर निकाला और उन्हें आरोपियों से छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दिल्ली नंबर की गाड़ी चालक के खिलाफ किया केस दर्ज
वहीं दूसरी ओर इस मामले में दयानंद कॉलोनी माडल टाउन निवासी बलराम की शिकायत पर दिल्ली नंबर गाड़ी चालक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। बलराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दयानंद कॉलोनी में कबाड़ी की दुकान पर काम करता है। 30 मार्च को वह कॉलोनी से कबाड़ी की रेहड़ी लेकर निर्मल कुटिया चौक करनाल के पास से गुजर रहा था। उसने देखा कि तीन नौजवान लड़के एक कार से दो लड़की व एक लड़के को जबरदस्ती गाड़ी से निकालकर घसीट कर दिल्ली नंबर कार में अपहरण करके ले गए। जिन तीनों लड़कों को वह नहीं जानता। उसने उनका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वे उन्हें गाड़ी में डालकर ले गए।

जांच अधिकारी के अनुसार
पीड़ित महिला ने शिकायत के आधार पर आरोपी सौरव राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी ओर कबाड़ी की शिकायत पर अपहरण का भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -विष्णु मित्र, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें