फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नया सब स्टेशन बनेगा, बिजली कटौती से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुलवेहड़ी में 10 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



करनाल। बिजली निगम की ओर से कुलवेहड़ी गांव में 10 करोड़ रुपए की लागत से 33 केवी सब स्टेशन बनाया जाएगा। यह सब स्टेशन बनने से आसपास के क्षेत्र वासियों को 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी। लोगों को बिजली के अघोषित कटों से छुटकारा मिलेगा और लाइन में खराबी की समस्या कम होगी।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से यह सब स्टेशन कुलवेहड़ी गांव की पंचायती जमीन में बनेगा। बिजली निगम की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया गया है। पंचायत की ओर से जमीन मिलते ही यहां कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में कुलवेहड़ी व आसपास के गांवों का बिजली सब स्टेशन रसुलपुर खुर्द गांव में है, जो कि कुलवेहड़ी से करीब छह किलोमीटर दूर है। बिजली लाइन बहुत दूर होने के कारण आए दिन फाल्ट और बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आंधी व बारिश में बिजली के तार टूटकर पेड़ की टहनियों से टकरा जाती हैं जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विधायक हरविंद्र कल्याण को शिकायत दी गई थी। यह सब स्टेशन बनने के बाद सुभरी, माजरा, माजरा कॉलोनी, शेखपुरा, छपरा खेड़ा, छपरा जगीर, कुलवेहड़ी व कुलवेहड़ी कॉलोनी के लोगों को राहत मिली।



अब तक छह घंटे ही मिल रही बिजली

सब स्टेशन बनने से कुलवेहड़ी गांव की लाइन पर गांव वासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। खेतों की लाइन पर भी पूरे आठ घंटे बिजली सुचारू रूप से मिलेगी। अब तक बिजली कटों के कारण किसानों को केवल पांच या छह घंटे ही बिजली मिल पाती थी। अब यह समस्या भी दूर होगी।
विज्ञापन








बिजली निगम की ओर से 10 करोड़ रुपये की लागत से कुलवेहड़ी गांव में बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन के लिए विभागीय कार्रवाई पूरी कर ली गई है। मुख्यालय से टेंडर लगने के उपरांत जल्द इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह सब स्टेशन मार्च 2025 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है।



- कशिक मान, अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें