फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार्यालय में घुसकर कारिंदे से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। टोल प्लाजा के पास एक कार्यालय में घुसकर तीन लोगों ने कारिंदे का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। तीनों मोटरसाइकिल पर आए थे। मुआना गांव जिला जींद निवासी कुलदीप ने असंध थाना पुलिस को बताया कि वह शराब ठेकेदार का सहयोगी है। उनका टोल के पास दफ्तर है। जहां नेपाल निवासी नारायण को खाना बनाने के लिए रखा है। रविवार शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल पर तीन युवक उसके कार्यालय पर आए और ठेके पर सेल्समैन रखने को लेकर बात करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उसके नौकर नारायण के हाथ से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें