फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसताड़ा हत्याकांड में नया खुलासा :

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत से खरीदी टायर रिम से की थी शुभम की हत्या, मास्टरमाइंड अमन की तलाश
विज्ञापन


- विशाल को दो दिन के रिमांड के बाद भेजा जेल, हत्या की वजह नहीं बताई
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बसताड़ा गांव के खेत में 8 अगस्त को हुए शुभम हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। वारदात को अंजाम देने के लिए मुख्य आरोपी अमन ने पानीपत से बाइक का पुराना टायर और रिम खरीदा था। उसी रिम से प्रहार कर शुभम की हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस अभी तक वारदात में इस्तेमाल टायर रिम बरामद नहीं कर पाई है और न ही मुख्य आरोपी अमन को गिरफ्तार किया जा सका है। पुलिस की दो टीमें अमन की तलाश में दबिश दे रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी विशाल को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। रिमांड खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी विशाल के घर से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। हालांकि, विशाल ने पूछताछ के दौरान हत्या के मकसद की जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी अमन की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी अमन पानीपत जिले के गढ़ सरनाई गांव का रहने वाला है जबकि विशाल नौरता का निवासी है। विशाल रिश्तेदारी में अमन की बुआ का बेटा है। 8 अगस्त को रक्षाबंधन से पहले विशाल अपनी मां को लेकर मामा के घर गढ़सरनाई आया था। यहीं पर अमन ने उसे अपनी बाइक पर बैठाया और दोनों कोहंड पहुंचे। उसी दिन शाम को उन्होंने शुभम को बाइक पर बैठाया और पानीपत चले गए। जांच में सामने आया है कि पानीपत पहुंचकर अमन ने बाइक का रिम समेत पुराना टायर खरीदा। इसके बाद दोनों ने रास्ते में शराब ली और रात को बसताड़ा गांव के पास खेत में पहुंचकर तीनों ने शराब पी। इसके बाद अमन ने टायर रिम से शुभम पर वार कर उसकी हत्या कर दी।



गुमशुदगी से हत्या तक पहुंची पुलिस


मृतक शुभम के परिजनों के अनुसार शुभम 8 अगस्त की शाम करीब छह बजे घर से दो युवकों के साथ बाइक पर निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो पत्नी चिंतित हुईं। उन्होंने 9 अगस्त को घरौंडा थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई और शक जताया कि अमन व विशाल ही उसे लेकर गए थे। उसी दिन देर शाम बसताड़ा के पास खेतों में एक शव मिला जिसकी शिनाख्त शुभम के रूप में हुई। मधुबन पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मृतक के भाई सचिन ने बताया कि शुभम ने चार साल पहले लव मैरिज की थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह बेगमपुर के पास एक फैक्टरी में काम करता था और पत्नी के साथ कोहंड में रह रहा था।
विज्ञापन



मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस



मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि विशाल से वारदात के कई तथ्य सामने आए हैं। उसे जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस का अगला लक्ष्य मुख्य आरोपी अमन को गिरफ्तार करना और वारदात में इस्तेमाल टायर रिम को बरामद करना है। पुलिस अमन की तलाश में जुटी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें