फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के लिए सार्थक : नरेश बंसल

Fri, 17 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

असंध/करनाल। जीवन चानन महिला महाविद्यालय में वीरवार को दीपावली मिलन उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश के विद्यार्थियों के लिए सार्थक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के विद्यार्थियों, युवाओं के हित के लिए बेहतर निर्णय लिए हैं। उन्होंने महाविद्यालय को पांच लाख रुपये देने का एलान किया, जबकि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने 10 लाख तो विधायक योगेंद्र राणा ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
दीपावली मिलन उत्सव में हरियाणा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और क्षत्रीय विधायक योगेंद्र राणा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। प्राचार्या रेखा शर्मा व प्रबंधन के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। छात्राओं ने रामायण प्रसंग से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि हमारा देश ऋषि मुनियों और महापुरुषों का देश है। इस अवसर पर महाविद्यालय संस्थापक बीआरअरोड़ा, नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, चमन लाल अरोड़ा, नरेश मेहता, डॉ राधेश्याम शर्मा, अमरनाथ बंसल, नरेंद्र गर्ग, डॉक्टर बूटी राम शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें