फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शिवनाथ ने मार्केट कमेटी चेयरमैन व मलखान ने उप चेयरमैन का संभाला पदभार

Fri, 17 Oct 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। मार्केट कमेटी नीलोखेड़ी कार्यालय में वीरवार को नवनियुक्त चेयरमैन शिवनाथ कपूर और मलखान सिंह ने वाइस चेयरमैन पद का कार्यभार संभाल लिया है। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने दोनों पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाया। इससे पूर्व एक निजी पैलेस में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें करनाल विधायक जगमोहन, मेयर रेणु बाला गुप्ता, सांसद के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, भाजपा के जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, पूर्व उद्योग मंत्री शशीपाल मेहता, नीलोखेड़ी नपा चेयरपर्सन सनमीत आहूजा, मीना चौहान तथा श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला के चेयरमैन कर्म सिंह जाम्बा मौजूद रहे। मौके पर नपा चेयरपर्सन सतनाम आहूजा, राजबीर शर्मा, चमेल सिंह सांवत, पार्षद भूपेश जुनेजा, टोनी वधवा, जोनी खत्री, बब्बू मेहता तथा पवन भाटिया सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें