फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की बनेगी नई बिल्डिंग, मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। लंबे समय के बाद नागरिक अस्पताल को नया भवन बनाने के लिए जमीन मिल गई है। सेक्टर-32 में अब नागरिक अस्पताल के लिए नया भवन बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को 13 एकड़ जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से ट्रांसफर की गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को करीब 85 करोड़ रुपये का एचएसवीपी को भुगतान करना होगा।
फिलहाल नागरिक अस्पताल, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के भवन में चल रहा है। यह सारी जमीन मेडिकल कॉलेज की है। भवन पुराना होने व जगह की कमी के कारण मरीजों को नागरिक अस्पताल में कई स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नया भवन बनने के बाद मरीजों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर हर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगीं। हालांकि अभी भवन निर्माण में काफी समय लगेगा।
विज्ञापन

200 बेड का बनेगा अस्पताल
मेडिकल कॉलेज की जमीन में चल रहा नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। भवन पुराना होने व जगह की कमी के कारण मरीजों को नागरिक अस्पताल में कई सुविधाएं नहीं मिल रहीं हैं। सेक्टर-32 में नया भवन बनने के बाद मरीजों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के लिए सेक्टर-32 में 13 एकड़ जमीन एचएसवीपी से मांगी गई थी। जो कि मिल गई है। इसकी कुछ राशि है जो विभाग को देनी है। अब जल्द भवन निर्माण को लेकर बैठक की जाएगी।
डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें