फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नेताजी एक्सप्रेस 3 घंटे से अधिक देर से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बढ़ती ठंड और गिरते कोहरे ने ट्रेनों का शेड्यूल खराब कर दिया है। मंगलवार को भी करनाल स्टेशन से आवागमन करनी वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। यहां तक की कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनों ने भी यात्रियों को काफी इंतजार कराया। मंगलवार को नेताजी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा तीन घंटे की देरी से रात को 2:12 बजे पहुंची।
आम्रपाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से शाम 6:41 बजे पहुंची। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल एक घंटे की देरी से रात 11:47 बजे आई। पानीपत अंबाला कैंट लोकल ने भी एक घंटे तक यात्रियों को इंतजार कराया। ये ट्रेन रात को 9:30 बजे करनाल पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल भी सवा घंटे की देरी से 1:30 बजे आई। पानीपत अंबाला कैंट पौने घंटे की देरी से 9:27 बजे पहुंची। जबकि पानीपत स्पेशल भी आधे घंटे की देरी से 9:45 बजे आई। गीता जयंती आधे घंटे की देरी से 11:34 बजे आई। चंडीगढ़ सुपरफास्ट आधे घंटे की देरी से 12:23 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचखंड एक्सप्रेस भी आधे घंटे की देरी से 3:11 बजे आई। फाजिल्का इंटरसिटी पौन घंटे की देरी से 3:41 बजे पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी आधे घंटे की देरी से 3:55 बजे आई। दौलतपुर जनशताब्दी पौन घंटे की देरी से शाम को 5 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र स्पेशल आधे घंटे की देरी से 6:24 बजे करनाल आई। दिल्ली कालका भी आधे घंटे की देरी के बाद शाम को सात बजे आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें