करनाल। संविधान दिवस पर देशभर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। इसी के तहत लघु सचिवालय के सभागार में बुधवार सुबह 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का वाचन कार्यक्रम होगा। सचिवालय भवन पार्ट-1 और पार्ट-2 के सभी अधिकारी व कर्मचारी प्रस्तावना का वाचन करेंगे। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त उपमंडल स्तर, खंड स्तर, तहसील व पंचायत के साथ-साथ महाविद्यालयों व विद्यालयों में भी प्रस्तावना वाचन का कार्यक्रम होगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि वाचन कार्यक्रम के साथ ही वॉल आर्ट ऑफ दी प्रीएम्बल गतिविधियां होंगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन संविधान प्रतियोगिता Mygov.in में अधिक से अधिक छात्र भाग ले। उन्होंने जिले के अन्य कार्यालयों में भी प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। संवाद