संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बीडब्ल्यूएफ पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नीरज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता बहरीन में 8 से 14 फरवरी तक आयोजित होगी। शुक्रवार को नीरज व उनके कोच शिवम प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए।
नीरज बी24 अकादमी से खेलती हैं। संचालक नरेंद्र कुकरेजा, विजेंद्र सिंह व रवि भाटिया ने नीरज को बधाई दी। चैंपियनशिप के लिए नीरज का चयन उनकी पैरा बैडमिंटन विश्व रैंकिंग के चलते और मिस्र पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता, जापान में आयोजित हुए पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण व कांस्य पदक जीतने के चलते हुआ है। नीरज पैरा बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं।
नीरज के बताया की वह इस प्रतियोगिता के एकल व युगल में भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए उन्होंने दो महीने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। उनका सपना पैरा ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है।