संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। प्रताप पब्लिक स्कूल में इंटर-हाउस 50 बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। हिमालय, अरावली और शिवालिक हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहला मैच हिमालय व शिवालिक हाउस के बीच खेला गया। हिमालय हाउस ने 50 रनों से मैच अपने नाम किया। दूसरा मैच अरावली और शिवालिक हाउस के बीच खेला गया। अरावली ने 20 रन से मैच जीता। अंतिम मैच हिमालय व अरावली हाउस के बीच हुआ। हिमालय हाउस ने 10 रन से मैच को अपने नाम किया। विद्यालय के चेयरपर्सन हन्नी चौधरी एवं निर्देशिका पिथी चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य विकास उतरेजा ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता को विकसित करती हैं।