फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सवा साल में बनकर तैयार होगी एनसीसी अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/घरौंडा। अराईंपुरा में कॉलेज के पास निर्माणाधीन एनसीसी अकादमी का निर्माण कार्य सवा साल में पूरा होगा। करीब चार साल से अधर में लटके कार्य का बजट आने के बाद अक्तूबर माह में फिर से शुरू होने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अब इस कार्य को खंड अनुसार पूरा किया जाएगा। दो करोड़ रुपये की लागत से सबसे पहले अकादमी के मैस भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद लड़के और लड़कियों के हॉस्टल का काम शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संदीप सिंह का कहना है कि बचा हुआ कार्य वेल्युएशन के बाद टेंडर प्रक्रिया से पूरा होगा। अक्तूबर माह में काम शुरू करने की योजना है। पूरी परियोजना दो चरणों में पूरी की जानी है। इसमें तीन प्रमुख इमारतें शामिल हैं- प्रशासनिक ब्लॉक, हॉस्टल और मैस ब्लॉक। पहले चरण में इन्हें तैयार किया जाएगा।



अधूरा काम और परियोजना रोकने की वजह

एनसीसी अकादमी के निर्माण की नींव जुलाई 2018 में मुख्यमंत्री रहते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रखी थी। योजना के मुताबिक यह प्रोजेक्ट फरवरी 2020 तक पूरा होना था, लेकिन 2021 में ठेकेदार ने बीच में काम छोड़ दिया। इससे निर्माण रुक गया और जुलाई 2024 में पीडब्ल्यूडी ने टेंडर रद्द कर दिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों को 29 करोड़ रुपये अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव भेजा गया। करीब 40 प्रतिशत कार्य लंबित था, इसी बीच में अकादमी के स्वरूप में परिवर्तन कर दिया गया। ऐसे में लागत बढ़ने और बजट न आने से काम रूक गया। यह अकादमी करीब 56 करोड़ की लागत से बननी थी, लेकिन बाद में इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और बदलाव के कारण खर्च 85 करोड़ तक पहुंच गया।
विज्ञापन




हरियाणा की पहली अकादमी होगी

यह एनसीसी अकादमी एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अकादमी मानी जाएगी। यहां एक समय में 700 कैडेट्स को प्रशिक्षण देने की क्षमता होगी। इसका लक्ष्य ग्वालियर और नागपुर जैसी नामी अकादमियों के बराबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाना है। इसके तैयार होने से हजारों युवा एनसीसी के जरिए प्रशिक्षित होकर देश के सुरक्षा बलों में अपनी सेवाएं दे सकेंगे। वर्तमान में करनाल सहित जीटी बेल्ट के युवा प्रशिक्षण के लिए रोपड़ अकादमी में जाते हैं। इसके अलावा स्थानीय कैंप अलग-अलग कॉलेज या स्कूलों के मैदान में आयोजित करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें