फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नवरात्र आज से, अभिजीत मुहूर्त में ही जौ बोना भी शुभ

Thu, 19 Mar 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
नवरात्रि की पूरी संध्या पर सजा प्रेम नगर का मां वैष्णो देवी मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। प्रतिपदा शुक्ल पक्ष चैत्र मास का प्रारंभ वीरवार को सुबह 6:52 बजे के बाद हो जाएगा। श्री श्याम बालाजी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार नव संवत एवं मां भगवती के नवरात्र भी शुरू हो जाएंगे। वीरवार को कलश स्थापना दोपहर अभिजीत मुहूर्त में 12:11 से 12:58 बजे के बीच में करना अति शुभ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले दिन सुबह काल गणेश गौरी का पूजन करने के बाद मां भगवती को पंचामृत से स्नान करवाने के बाद पीले वस्त्र पहनाएं। मां भगवती का पहले अभिषेक फिर उन्हें शृंगार करें। मां भगवती को प्रथम दिवस घी का भोग लगाएं। पीले वस्त्र पहनकर मां भगवती का पीले फूलों से ही शृंगार करना शुभ रहेगा। प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। अभिजीत मुहूर्त में ही जौ बोना शुभ माना जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें