फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग का काम जल्द पूरा हो : जिंदल

Tue, 25 Feb 2014 12:18 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद नवीन जिंदल ने भूतल परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नाडिस से मुलाकात कर मांग की कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग-1 का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराएं और स्टेट हाईवे-6 (चीका से यमुनानगर) को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित कर इसे फोरलेन कराएं। सांसद जिंदल ने इसके साथ ही अंबाला-कैथल रोड को फोरलेन करने की भी मांग की।
विज्ञापन


जिंदल ने सोमवार को नई दिल्ली में ऑस्कर फर्नांडिस को पत्र सौंपकर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की सड़कों पर भी ध्यान देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर अनेक फ्लाईओवर ऐसे हैं जिनका निर्माण लंबे समय से रुका हुआ है। इस कारण लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती है। इस राजमार्ग के आधे-अधूरे निर्माण से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के निवासियों को काफी परेशानी हो रही है क्योंकि उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग-1 सीधे देश की राजधानी से जोड़ता है।

सांसद ने इसके साथ ही स्टेट हाईवे-6 (चीका से यमुनानगर) को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदलने, इसे फोरलेन करने और अंबाला-कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग को जल्द से जल्द फोरलेन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं, इसीलिए इन सड़कों का निर्माण और उनका अपग्रेडेशन बेहद जरूरी है। ऑस्कर फर्नांडिस ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें