फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नरूखेड़ी के युवक की अमेरिका में बीमारी से मौत, सदमे में परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अमेरिका के एक अस्पताल में कैंसर से ग्रस्त नरूखेड़ी गांव के एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान पंकज नरवाल (35) के रूप में हुई है। वह दो साल पहले करीब 45 लाख रुपए खर्च कर डंकी मार्ग से अमेरिका गया था।
परिवार ने उसे भेजने के लिए डेढ़ एकड़ जमीन बेच दी थी। सात महीने की कठिन यात्रा के बाद अमेरिका पहुंचने वाला पंकज डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिवार के लिए यह दोहरी मार साबित हुई है। एक ओर कर्ज का बोझ अब तक सिर से नहीं उतरा था, वहीं अब शव भारत लाने तक के रुपये नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

मां विमला ने कहा कि अब तो बेटे के अंतिम दर्शन करने की भी इच्छा अधूरी रह जाएगी। रोती बिलखती मां ने कहा कि पहले जमीन चली गई, अब बेटा भी चला गया। बेटे के विदेश जाने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी मगर आज यह दिन देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें