तरावड़ी। भगवान श्री परशुराम शिव ब्राह्मण सभा करनाल की बैठक में सर्वसम्मति से नरेश शर्मा बस्सी को आगामी दो वर्षों के लिए सभा का प्रधान नियुक्त किया गया। बैठक से पहले सभा के निवर्तमान प्रधान प्रमोद शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
विज्ञापन
सभा के संरक्षक सोमदत्त पिचौलिया एवं संरक्षक रमेश कौशल ने प्रधान पद के लिए नरेश शर्मा बस्सी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। प्रधान पद की जिम्मेदारी मिलने पर नरेश शर्मा बस्सी ने सभी गणमान्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संवाद