नगरपालिका के कर्मचारियों की हड़ताल का असर दीपावली पर्व पर साफ दिखाई देने लग गया है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए है। जिससे शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दीपावली के दो दिन शेष बचे हैं, और नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों दो दिन से हड़ताल पर चल रहे है। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में गंदगी बढ़नी शुरू हो गई है। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं वही वार्डों में सफाई का बुरा हाल है। युवा बोलेगा मंच के अध्यक्ष शेरू विग, स्थानीय निवासी सुभाष, प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र सिंह आदि कहना है कि त्योहार में कर्मचारियों की हड़ताल करने से शहर में सफाई का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा कर देना चाहिए, ताकि दीपावली के पर्व में सफाई सुचारु रूप से चल सकें।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी नगर पालिक गेट के सामने धरना दिया व शहर में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगरपालिका कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान काला राम ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नही किया, तो वे आंदोलन ओर तेज कर देंगे।
वीरवार को नगरपालिका सफाई कर्मचारी नगरपालिका गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन नगरपालिका से शुरू होकर रेलवे रोड, मंडी मनी राम, मुख्य बाजार, भीष्म मार्ग से होता हुआ। कर्मचारियों नेता काला राम ने कर्मचारियों संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारी अपनी एकता बनाएं रखें। इस अवसर पर नरेंद्र चोपड़ा, राजेंद्र कुटेल, सुरेश कुमार, श्यामो देवी, भतेरी, जयकुमार, दयाकौर, अजमेर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
नीलोखेड़ी में दूसरे दिन भी हड़ताल
हरियाणा नगरपालिका कर्मचारी संघ ने गोल मार्केट पार्क में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। सफाई कर्मचारी काम छोड़कर धरने पर रहे। धरने का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बलबीर सिंह ने किया। धरने में सर्वकर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश पाल विशेष तौर पर भाग लिया ।
उन्होंने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का कर्मचारियों मे खासा रोष है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगो को जल्द पूरा न किया गया, तो भविष्य में वह कोई कड़ा कदम उठाएंगे। इस अवसर पर तेजपाल, कुलबीर सिंह, कृष्ण कुमार, ओम प्रकाश किंगर, हरपाल राणा, जोगिन्द्र सिंह, मांगे राम, मदन पाल, सतीश कुमार, विजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र रोहिल्ला, अमर नाथ, करतार देवी, लखविंदर, परमजीत, अनीता रानी, ऊषा, सुनीता, राजेश शर्मा, गुरमीत, सुशील राणा, तुलसीदास, अशोक कुमार, जोन पाल, मुनीष कुमार, हरपाल राणा, राजेश शर्मा भी मौजूद थे।