फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घरौंडा में अवैध कॉलोनी को नपा ने दिया नोटिस

Sat, 08 Nov 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। नगर के बसताड़ा रोड पर एक और अनधिकृत कॉलोनी बसाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी यहां कच्ची सड़कें तैयार की जा रही है। जानकारी पर नगर पालिका प्रशासन ने कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर दिया है। यदि कार्य को बंद करके अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा नगर पालिका प्रशासन ने कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन




घरौंडा के आसपास तेजी के कारण अनधिकृत कॉलोनियां विकसित की जा रही है। जिला नगर योजनाकार की टीम भी इससे पहले पनोडी रोड पर डींगर माजरा, हसनपुर रोड पर भी कुछ अनधिकृत कॉलोनियों पर कार्रवाई कर चुकी हैं। नगर पालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि बसताड़ा रोड पर कट रही अवैध कॉलोनी को नोटिस दे दिया है। शीघ्र ही कॉलोनी में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें