करनाल। मेरठ रोड पर मंगलौरा पुलिस चौकी के सामने कार की टक्कर लगने से घायल हुए मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग झिंझाना के मोहल्ला शाह मुबारिक निवासी सलीम की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 31 अक्तूबर को हुआ था। घायल का इलाज शामली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतक के परिजन का आरोप है कि वह लगातार पुलिस के पास आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने कोर्रवाई नहीं की। एसपी को शिकायत देने के बाद मधुबन थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद